राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म पर भाजपा का पेटेंट नहीं है : उमा भारती

Webdunia
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (23:50 IST)
भोपाल। भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा 'राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म' पर भाजपा का पेटेंट नहीं है। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा, कोई भी व्यक्ति इन पर आस्था रखता है या रख सकता है, अंतर सिर्फ इतना है कि इन पर हमारी आस्था राजनीतिक लाभ-हानि से परे होती है।

उन्होंने कहा, राम, तिरंगा, गंगा एवं गौ, इन पर मेरी आस्था भाजपा ने तय नहीं की है। यह पहले से मेरे अंदर मौजूद थी। शराबबंदी उसी तरह की एक धारा है। इन बातों की लाइन मैंने खुद खींची है। बाकी बातों में भाजपा जो तय करती है मैं वही करती हूं।

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भारती ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं तो भारत टूटा हुआ कहां दिखता है।

उन्होंने कहा, हमने (भाजपा नीत केन्द्र सरकार) तो अनुच्छेद 370 भी हटा दिया। अगर भारत में कोई चीज जोड़ना है तो वह है पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके)। राहुल गांधी जी को अपनी यह यात्रा पीओके तक ले जानी चाहिए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मैं इंदौर का लाल बाग हूं, इस शोर और मेले- ठेलों में मुझे ढूंढो, अगर मैं यहां मिल जाऊं

चैतन्यानंद की एक और करतूत का खुलासा, इस तरह फंसाता था लड़कियों को जाल में

चापलूस शहबाज, ट्रंप को बताया शांति पुरुष, डोनाल्ड ने शरीफ को बताया महान नेता

लड़ाकू विमान मिग-21 की हुई विदाई, आखिरी बार भरी उड़ान, रक्षामंत्री राजनाथ ने बताया 'राष्ट्रीय गौरव'

बेंगलुरु में हिंदी दिवस कार्यक्रम का विरोध, कन्नड़ संगठन के 41 सदस्य गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, ओडिशा से महाराष्‍ट्र तक IMD का अलर्ट

LIVE: विक्टिम कार्ड खेलने पर भारत की पाकिस्तान को लताड़, आतंकवाद पर किया बेनकाब

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान क्या झारसुगुड़ा में होगी भारी बारिश, IMD ने दिया बड़ा बयान

किसान के सवाल पर भड़के अजित पवार, कहा इसे ही CM बना दो, हम तो यहां कंचे खेलने आए हैं

कौन हैं पेटल गहलोत जिन्होंने UN में पाकिस्तान को धोया

अगला लेख