भाजपा नेता का दावा, सिद्धारमैया ने किया था कुमारस्वामी सरकार को गिराने का वादा

Webdunia
बुधवार, 17 मई 2023 (12:42 IST)
BJP leader K Sudhakar on Siddarmaiah : कर्नाटक की निवर्तमान भाजपा सरकार में मंत्री के. सुधाकर ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से सवाल किया कि क्या 2019 में गठबंधन सरकार के राज्य की सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने के कदम में उनकी कोई ‘गुप्त या स्पष्ट’ भूमिका नहीं थी। मीडिया खबरों के अनुसार, सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

ALSO READ: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के CM, डिप्टी सीएम होंगे शिवकुमार!
सुधाकर ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि सिद्धारमैया ने विधायकों को आश्वासन दिया था कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद वह तत्कालीन एच डी कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार को एक भी दिन टिकने नहीं देंगे।
 
 
सुधाकर ने दावा किया कि 2018 में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के दौरान जब कांग्रेस विधायक अपनी चिंताओं के साथ समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्धारमैया के पास गए तो उन्होंने असमर्थता जाहिर करते हुए कहा था कि सरकार में उनकी बिल्कुल नहीं चलती और स्वयं उनके क्षेत्र में भी काम रुके हुए हैं।
 
 
भाजपा में शामिल होने के बाद सुधाकर ने पार्टी के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की। वह भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। हालांकि, विधानसभा चुनाव में उन्हें चिकबल्लापुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सोता रहा डॉक्टर, चली गई मरीज की जान, मेरठ मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया मौका, क्या बोले मनीष तिवारी

अमित शाह ने लोकसभा में बताया, ऑपेरशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी ढेर

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जाम, लोग परेशान

अगला लेख