मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा आगे

Webdunia
मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (12:29 IST)
भोपाल/लखनऊ/अहमदाबाद। देश के 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई। अब तक प्राप्त चुनाव परिणामों के अनुसार भाजपा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आगे चल रही है।
 
गुजरात में 8 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा 5 पर आगे है जबकि 1 पर समाजवादी पार्टी और 1 पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए है।
 
अधिकारियों ने बताया कि इन सीटों पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई।
 
इस चुनावी जंग में पार्टियों का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है, खासतौर पर मध्यप्रदेश में जहां शिवराज सिंह चौहान नीत भाजपा सरकार का अस्तित्व इन नतीजों पर निर्भर करेगा। यहां भाजपा मध्यप्रदेश में 20 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
 
राज्य में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराया गया है। वहीं, इस चुनाव के बाद विधानसभा सदस्यों की प्रभावी संख्या 229 हो जाएगी जबकि भाजपा के इस समय 107 विधायक हैं और उसे अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कम से कम 8 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।
 
मणिपुर की 5 सीटों, हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट, झारखंड-कर्नाटक-नगालैंड-ओडिशा और तेलंगाना की दो-दो सीटों पर संपन्न उपचुनाव के लिए भी मतगणना जारी है।
 
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर आ रहे रूझानों के मुताबिक भाजपा मणिपुर में एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि दो अन्य सीटों पर उसे बढ़त हासिल है। वही, राज्य में एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय आगे है।
 
झारखंड में भाजपा एक सीट पर और कांग्रेस दूसरी सीट पर आगे है। कर्नाटक की दोनों सीटों पर रूझानों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।
 
ओडिशा की दो सीटों पर संपन्न चुनाव में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल आगे चल रहा है। नगालैंड की दोनों सीटों पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

ससुर को हराने वाले खुड्‍डियां बहू हरसिमरत कौर को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

live : अंतिम 2 चरणों के लिए तेज हुआ चुनाव प्रचार, यूपी से बिहार तक पीएम मोदी भरेंगे हुंकार

खौलती गर्मियों के लिए कितनी तैयार है दुनिया

Weather Update : भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के कई हिस्से, दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 47 पार

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

अगला लेख