Hanuman Chalisa

MCD Election Exit Poll 2022 : एमसीडी चुनाव में जमकर चली झाड़ू, दूसरे नंबर पर BJP

Webdunia
सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (23:40 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए हुए 3 एग्जिट पोल (Exit Poll) में सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को साफतौर पर जीत मिलने और नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 15 साल के शासन के खत्मनौ  होने का अनुमान जताया गया है।
 
एमसीडी चुनाव के नतीजों की घोषणा 7 दिसंबर को की जाएगी। रविवार को एमसीडी के कुल 250 वार्ड के लिए हुए चुनाव में 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 50 फीसदी से अधिक ने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
‘आजतक-एक्सिस माय इंडिया’ के सर्वेक्षण में दिखाया गया है कि आप को नगर निगम की 149-171 सीटें मिलने जा रही है जबकि भाजपा 69-91 सीटें जीतेगी। सर्वेक्षण में कांग्रेस को तीन से सात सीटें और पांच से नौ सीटें अन्य को मिलने का अनुमान जताया गया है।
 
‘टाइम्स नाउ-ईटीजी’ के सर्वेक्षण में आप को 146-156 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि भाजपा को 84-94, कांग्रेस को 6-10 और अन्य को चार सीटें मिल सकती हैं।
 
‘द न्यूज एक्स’ के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 150-175 वार्ड और भाजपा को 70-92 वार्ड जबकि कांग्रेस को चार से सात वार्ड दिए गए हैं।
 
एमसीडी में 2007 से भाजपा का शासन है। उसने 2017 के नगर निगम चुनाव में कुल 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। आप ने 48 और कांग्रेस ने 30 वार्ड जीते थे।
 
इस साल की शुरुआत में केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर दिया था जिसके बाद वार्ड की संख्या 250 हो गयी थी।
 
आप और भाजपा दोनों ने एमसीडी चुनाव में 250-250 उम्मीदवार खड़े किए जबकि कांग्रेस ने 247 और 382 निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए।
 
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 132 वार्ड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 26, जनता दल (यूनाइटेड) ने 22 और एआईएमआईएम ने 15 वार्ड पर चुनाव लड़ा।
पोल एजेंसी भाजपा कांग्रेस आप अन्य
इंडिया टुडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया  69-91 3-7 149-171 5-9
ETG-TNN 84-94 6-10 146-156 4
 जन की बात 70 से 92 4 से 7 159 से 175   
         
         
         
         
         
         
         
         
         

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर क्या बोले अखिलेश यादव

PM मोदी की अपील का गुजरात में असर, ईंधन बचाने के लिए CM समेत मंत्रियों ने शुरू की पहल

प्रतीक यादव का निधन : क्या है डॉक्टर का दावा, जिम पाटर्नर ने भी किया बड़ा खुलासा

LIVE: तमिलनाडु में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, मिला 144 विधायकों का समर्थन

PM मोदी ने खुद के काफिले से हटाईं आधी गाड़ियां, मंत्रियों को भी दिया सादगी का कड़ा संदेश

अगला लेख