Dharma Sangrah

भाजपा सांसद ने की राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग

Webdunia
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (16:57 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आसन पर लोकसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में सदन के सदस्यों से किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के सम्मान में मौन रहने के लिए कहने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ संसद की अवमानना करने का आरोप लगाते हुए उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की।

दुबे ने सदन में कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने कार्यों द्वारा लोकतंत्र का अपमान किया है और सदन की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है। भाजपा सांसद ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष और पीठासीन सभापति सदन को चलाते हैं, लेकिन जिस तरह राहुल गांधी ने लोगों को मौन रखने का निर्देश दिया और लोग खड़े हुए, वह लोकतंत्र का अपमान है और विशेषाधिकार हनन का मामला है।

उन्होंने भाजपा सांसद संजय जायसवाल, राकेश सिंह और पीपी चौधरी द्वारा इस मामले में शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए विशेषाधिकार हनन के नोटिस का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सदस्य की लोकसभा की सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए।

दुबे ने अतीत के कई उदाहरणों का जिक्र करते हुए दावा किया कि 1963-64 में एक सांसद द्वारा एक ग्लास पानी गिरने पर विशेषाधिकार की बात हुई। मधु लिमए एक बार किसी विषय को लेकर अदालत में चले गए तब विशेषाधिकार हनन का आरोप लगा। आपातकाल के दौरान राज्यसभा में सुब्रमण्यम स्वामी के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दिए गए बयान के आधार पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगा।
ALSO READ: हिंसा के रास्ते चीन दक्षिण चीन सागर पर दबदबा बना सकेगा?
उन्होंने कहा, लेकिन इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष का अब तक कोई बयान नहीं आया है।
भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने कार्यों द्वारा सदन का अपमान किया है, ऐसे में उनकी सदस्यता समाप्त की जाए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

सभी देखें

नवीनतम

दुलारचंद यादव की हत्या से मुश्किल में बाहुबली अनंत सिंह, दर्ज हुई FIR

LIVE: पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर परेड

ट्रंप की भारी-भरकम मांगों पर लोगों की क्या है राय

Bihar Election : RJD-कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र नहीं, अपनी रेटलिस्ट जारी की है, छपरा में राहुल-तेजस्वी पर PM मोदी का निशाना

अहमदाबाद में अवैध बांग्लादेशियों पर शिकंजा, 17 महिलाएं पुलिस की हिरासत में, पहचान छुपाकर रह रही थीं

अगला लेख