Hanuman Chalisa

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का 'बापू' महात्मा गांधी पर विवादित बयान

Webdunia
सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (20:34 IST)
भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपुत्र बताया है।
 
रविवार को भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में प्रज्ञा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि महात्मा गांधीजी राष्ट्रपुत्र हैं। गांधीजी इस धरा के सपूत हैं। राम इस धरा के पुत्र हैं। महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज इस धरा के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए जिसने सराहनीय कार्य किया है, निश्चित रूप से वो हमारे लिए आदरणीय हैं। हम उनके कदमों पर चलते हैं। प्रज्ञा ने कहा कि वह देश के लिए जीती हैं।
 
प्रज्ञा से सवाल पूछा गया था कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश भर में भाजपा द्वारा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन वह इसमें क्यों शामिल नहीं हो रही हैं।
 
गोडसे को बताया था देशभक्त : इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के आगर मालवा में प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिस पर काफी बवाल हुआ था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कहा था कि वह इस बयान के लिए उन्हें कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे।
 
हालांकि, इसके कुछ ही घंटों बाद तब प्रज्ञा ने अपने इस बयान पर देश के लोगों से माफी मांगते हुए कहा था कि मैं गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूं। गांधी जी ने जो देश के लिए किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं भारत के नए CJI सूर्यकांत, उनके शपथग्रहण समारोह में क्या होगा खास?

झारखंड विधानसभा के 25 साल, क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन?

ट्रंप को बड़ा झटका, रामाफोसा ने किसी को नहीं दी G-20 की अध्यक्षता

LIVE: CJI गवई आज होंगे रिटायर, सोमवार को शपथ लेंगे नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत

ट्रंप-ममदानी के बहाने शशि थरूर ने की लोकतंत्र की बात, इसमें कांग्रेस के लिए क्या है संदेश?

अगला लेख