गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वाली भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गांधी संकल्प यात्रा से बनाई दूरी

विकास सिंह
बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (08:58 IST)
महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ को लेकर भाजपा 2 अक्टूबर से गांधी संकल्प यात्रा अभियान की शुरुआत करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली में पार्टी के इस अभियान का आगाज करेंगे। भाजपा की यह देशव्यापी संकल्प यात्रा 2 अक्टूबर 2019 से शुरू होकर 30 जनवरी 2020 तक चलेगी।
 
ALSO READ: गांधी @ 150: कहानी उनकी जो गांधी के अंतिम पलों की गवाह बनीं
एक ओर भाजपा पूरे देश में इस यात्रा को लेकर जोर शोर से तैयारी कर रही है वहीं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों को ठेंगा दिखा दिया है। लोकसभा चुनाव के समय महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देश भक्त बताने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गांधी संकल्प यात्रा से दूरी बना ली है।

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से पार्टी के सभी सांसदों को पत्र भेजकर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वह 2 अक्टूबर गांधी जयंती से अपने संसदीय क्षेत्र में पदयात्रा निकाले।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश को दरकिनार करते हुए भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर इस दिन अपने संसदीय क्षेत्र से ही गैरहाजिर है। सांसद की इस गैरहाजिरी के पीछे उनके स्वास्थय का खराब होना बताया जा रहा है। पार्टी से जुड़े लोग कहते हैं कि आने वाले समय साध्वी गांधी संकल्प यात्रा में शामिल होगी।  
ऐसा नहीं है कि भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहली गांधी जी के कार्यक्रम को लेकर विवादों में है। लोकसभा चुनाव प्रचार के समय साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताया था जिसके बाद भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें कभी दिल से माफ नहीं करने की बात कही थी।
 
ALSO READ: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, ली शपथ
प्रधानमंत्री की नाराजगी के बाद भी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम से दूरी बनाना सियासी गलियारों में काफी चर्चा के केंद्र में है। हलाकि पार्टी से जुड़े लोग इस पर कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है लेकिन गांधी संकल्प यात्रा को लेकर पिछले दिनों जब भाजापा कार्यालय में पार्टी सांसदों के बैठक बुलाई गई थी उसमें भी सांसद साध्वी प्रज्ञा नहीं पहुंची थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख