लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

Webdunia
बुधवार, 3 जुलाई 2024 (22:37 IST)
BJP stalwart Lal Krishna Advani admitted to Apollo Hospital in New Delhi : भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। आडवाणी को बुधवार देर शाम दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। एक सप्ताह पहले भी उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। रात के करीब 10.30 बजे उनको एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था, लेकिन तबीयत फिर खराब होने के चलते उन्हें दिल्ली के अपोलो में भर्ती कराया गया है।  

कुछ दिन पहले 96 वर्षीय पूर्व उपप्रधानमंत्री को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था। उन्हें एम्स में एक रात रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया है। इनपुट भाषा 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी में दम है तो बोल दें डोनाल्ड ट्रंप झूठा है, जानिए और क्या राहुल गांधी ने

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में पूछताछ के लिए Google के प्रतिनिधियों ने दी गवाही

Video : एमपी में कांग्रेस के 2 विधायक बन गए 'भैंस', दूसरे साथियों ने उनके सामने बजाई बीन, विधानसभा में अनोखा प्रदर्शन

ये हैं भारत के 5 बड़े मुस्लिम कारोबारी, जानिए किस मशहूर ब्रांड के हैं मालिक और कितनी है संपत्ति

अगला लेख