भाजपा ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, कहा- राजस्थान में बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध

Webdunia
शनिवार, 10 जुलाई 2021 (20:28 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि वहां अराजकता की स्थिति है और अशोक गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

पार्टी मुख्यालय में संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राज्य में पिछले एक साल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में भी बहुत इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय जब पूरा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) से लड़ रहा था, उस समय राजस्थान की महिलाएं और बच्चियां कोरोना के साथ-साथ ऐसे हैवानों से भी खुद को बचा रही थीं।
ALSO READ: मसूरी और केंपटी फॉल में पर्यटकों के प्रवेश के लिए जारी नई SOP
उन्होंने कहा, क्योंकि इनको बचाने वाली वहां की सरकार आंख और कान बंद करके बैठी हुई थी। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में नोटों के आगे कुछ नहीं चलता है। राज्य में पीड़ित, शोषित और वंचितों की कोई नहीं सुनता है।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में आतंकी-सरकारी कर्मचारियों के कनेक्शन का खुलासा, 11 बर्खास्त, सैयद सलाहुद्दीन के 2 बेटे भी शामिल
राजस्थान के सांसद राठौर ने कहा कि प्रदेश की सरकार का एक ही लक्ष्य है कि किसी तरह सत्ता में बने रहना।उन्होंने दावा किया, इसकी वजह से ही उन्होंने सबको खुली छूट दे रखी है। इसी कारण राज्य के हालात इतने खराब हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख