Biodata Maker

सर्जिकल स्ट्राइक का नया वीडियो जारी, देखें जांबाज भारतीय जवानों ने कैसे तबाह किए दुश्मनों के ठिकाने

Webdunia
शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (08:06 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर शनिवार को सशस्त्र बलों की बहादुरी की सराहना की। पार्टी के आधिकारिक ट्वीट में एक वीडियो संदेश के साथ कहा गया कि हम सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले बहादुर सैनिकों की बेजोड़ वीरता को सलाम करते हैं।

वीडियो फुटेज में सेना की सफल सर्जिकल स्ट्राइक के दृश्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों एवं साक्षात्कार के दौरान टिप्पणियों की झलक भी दिखाई गई है।
भाजपा के सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने शुक्रवार शाम को एक ट्वीट में कहा कि दो साल पहले, 28/29 सितंबर की मध्यरात्रि को, भारत ने सीमा पार दुश्मन के शिविरों पर हमला किया, ताकि अपने सैनिकों की कायरतापूर्ण हत्या का बदला ले सके।

अमेरिका और इसराइल के अलावा भारत दुनिया में एकमात्र तीसरा ऐसा देश है, जो ऐसा कर सका। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को लेकर शुक्रवार को इंडिया गेट पर 'पराक्रम पर्व' का उद्घाटन किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

तेजस्वी या तेजप्रताप, शिक्षा और संपत्ति के मामले में कौन कितना आगे?

मोदी-शाह के गढ़ गुजरात में क्या कमजोर हो रही भाजपा, चुनाव से 2 साल पहले भूपेंद्र सरकार के चेहरे बदलने से उठे सवाल?

भूपेंद्र पटेल की नई टीम में 26 मंत्री, यह दिग्गज संभालेंगे गुजरात की कमान

होस्‍टल गर्ल्‍स पर फिदा हो रहे इंदौरी अंकल, लड़कों से नहीं, अंकल- ऑटोवालों की अश्‍लील हरकतों से तंग आईं कॉलेज की लड़कियां

LIVE: गुजरात में भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल का विस्तार, हर्ष सांघवी बने डिप्टी सीएम

अगला लेख