श्रद्धा के बाद एक और लड़की की हत्या, लाश के 6 टुकड़े कर कुएं में फेंके

Webdunia
सोमवार, 21 नवंबर 2022 (09:31 IST)
नई दिल्ली, दिल्ली में श्रद्धा वाकर के मर्डर की जांच में पुलिस लगी हुई थी। यह हत्या पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है, वहीं अब यूपी में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। मामला यूपी के आजमगढ़ का है। जहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की सिर्फ इसलिए हत्या की क्योंकि उसने उसके अलावा किसी और शादी कर ली। लेकिन आरोपी इतने पर ही नहीं रुका, उसने लड़की की हत्या करने के बाद उसके शव के 6 टुकड़े भी किए।

पुलिस के अनुसार घटना 15 नवंबर की है। पुलिस ने इस मामले में मृतक लड़की के शव को भी गांव के ही कुएं से निकाल कर कब्जे में ले लिया है। आरोपी युवक की पहचान प्रिंस यादव के रूप में की गई है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार किया है। हालांकि, बाद में पुलिस जब आरोपी को मृतक लड़की के सिर की तलाश के लिए घटनास्थल पर ले गई तो आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को उसपर गोली चलानी पड़ी।

पुलिस ने मृतक लड़की की पहचान अराधना के रूप की है। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अराधना की हत्या करने के लिए आरोपी प्रिंस ने अपने अभिभावक समेत कई रिश्तेदार की मदद भी ली है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने अराधना की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने प्रिंस की जगह किसी और शादी की।

पुलिस के अनुसार अनुराधा आजमगढ़ जिले के इशाकपुर गांव की रहने वाली थी। जांच में पता चला है कि अराधना और आरोपी प्रिंस पहले रिलेशन में थे। लेकिन इसी साल अराधना की किसी और से शादी हो गई थी। जिस बात से प्रिंस गुस्से में था। कुछ दिन पहले प्रिंस यादव अराधना को अपनी बाइक पर लेकर एक मंदिर गया था। अराधना जैसे ही प्रिंस के साथ मंदिर पहुंची तो वहां पहले से ही प्रिंस का इंतजार कर रहे उसके रिश्तेदार सर्वेश ने पहले अराधना का गला दबाया और बाद में पास के गन्ने के खेत में ले जाकर उसके शव के 6 टुकड़े किए। इसके बाद उन्होंने शव के टुकड़ों को एक पॉली बैग में भरा और पास के एक नहर में फेंक आए।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

YSRCP के पूर्व विधायक का तेदेपा समर्थकों पर उनके घर में तोड़फोड़ का आरोप

दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए मिलेंगे सहेली स्मार्ट कार्ड

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

महाराष्ट्र विधान मंडल में बोले CJI गवई, आंबेडकर चाहते थे न्यायपालिका कार्यपालिका के हस्तक्षेप से हो मुक्त

अगला लेख