BSF की मुस्तैदी से फिर नाकाम हुए बांग्लादेशी घुसपैठिए, पंप एक्शन गन का भी इस्तेमाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 12 अगस्त 2024 (20:48 IST)
त्रिपुरा के खोवाई जिले के अग्रिम इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने सोमवार को बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह द्वारा घुसपैठ की एक ‘बड़ी’ कोशिश को नाकाम कर दिया। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि घुसपैठ को रोकने के लिए जवानों ने एक गोली भी चलाई।
 
उन्होंने बताया कि 12 से 15 बांग्लादेशी नागरिकों का एक समूह दिन के समय खराब मौसम और क्षेत्र में कम दृश्यता का फायदा उठाकर जिले की पहरमुरा सीमा चौकी क्षेत्र से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।
ALSO READ: Hindenburg Report पर बीजेपी VS राहुल गांधी, क्यों आया ग्रेग चैपल का नाम
त्रिपुरा सीमांत क्षेत्र के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद उन्होंने (घुसपैठियों) बलपूर्वक सीमा पर लगी बाड़ को पार करने का प्रयास किया। घुसपैठ के प्रयास को रोकने के लिए ‘पंप एक्शन गन’ से एक गोली भी चलाई गयी, जिसके बाद बांग्लादेशियों का समूह बांग्लादेशी क्षेत्र की ओर भाग गया।”
ALSO READ: बांग्लादेश में हिंसा से बिगड़े हालात, घुसपैठ कर रहे थे 11 बांग्लादेशी, BSF ने किया गिरफ्तार
प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ जवानों की सतर्कता के कारण घुसपैठ की एक बड़ी घटना को रोका जा सका। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में फैली अशांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बीएसएफ ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

अगला लेख