Hanuman Chalisa

रोहिंग्या को रोकने के लिए बीएसएफ ने बढ़ाई निगरानी

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (16:40 IST)
कोलकाता। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल से लगती हुई भारत-बांग्लादेश  सीमा पर देश में रोहिंग्या मुस्लिमों के अवैध प्रवेश को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों  पर चौकसी बढ़ा दी है।
 
बीएसएफ के महानिरीक्षक (दक्षिण बंगाल) पीएसआर अंजनेयुलु ने बताया कि पहले हमने  22 संवदेनशील स्थानों की पहचान की थी लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 50 हो गई है। ये  स्थान संवेदनशील हैं, जहां से बांग्लादेशी और रोहिंग्या दोनों ही सीमा पार करके भारत में  आ सकते हैं। हमने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों में पेत्रापोल, जयंतीपुर,  हरिदासपुर, गोपालपारा और तेतुलबेराई भी शामिल हैं।
 
दक्षिणी बंगाल फ्रंटियर के बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में 175  रोहिंग्याओं को पकड़ा गया था जिनमें से 7 को साल 2017 में पकड़ा गया है। रोहिंग्या की  पहचान करने और उनके स्थान का पता रखने के लिए बीएसएफ अपने स्थानीय सूत्रों को  बढ़ा रही है और विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी काम कर रही है।
 
भारत-बांग्लादेश की कुल 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा में से 2,216 किलोमीटर सीमा  पश्चिम बंगाल में है। रोहिंग्या शरणार्थियों को केंद्र सरकार ने 18 सितंबर को उच्चतम  न्यायालय में अवैध प्रवासी बताते हुए कहा था कि इनका देश में रहना राष्ट्रीय सुरक्षा के  लिए खतरा पैदा करता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख