गुजरात में खाई में गिरी बस, 5 लोगों की मौत, 35 घायल, सभी MP के रहने वाले

त्र्यंबकेश्वर से द्वारका जा रहे थे, इसी दौरान हुआ हादसा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (09:46 IST)
गुजरात के डांग जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। 17 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक यह हादसा रविवार सुबह करीब 4.15 बजे हुआ। सापुतारा हिल स्टेशन के पास ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह खाई में गिर गई।

बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के थे। बता दें कि यूपी के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बस से श्रद्धालु तीर्थयात्रा पर निकले थे। हादसे के बाद एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। डांग के अस्पताल में 17 घायलों का इलाज जारी है। हादसे में जिन लोगों की मौत हो गई उनके नाम। रतनलाल जाटव, बस ड्राइवर, भोलाराम कुशवाह, निवासी रामगढ़, शिवपुरी, गुड्डी राजेश यादव, निवासी रामगढ़, शिवपुरी, कमलेश वीरपाल यादव, निवासी रामगढ़, शिवपुरी, बृजेंद्र उर्फ पप्पू यादव, निवासी बिजरौनी, शिवपुरी हैं।
 
ब्रेक फेल होने से हादसा : अधिकारियों के मुताबिक ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। डांग कलेक्टर महेश पटेल ने कहा- "यात्रियों ने बताया, बस सापुतारा में रुकी थी। जहां चाय और नाश्ता किया गया। इसके बाद यात्रा दोबारा शुरू हुई। ऐसा लगता है कि ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से श्रद्धालुओं का दल 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकला था। ये लोग उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे थे। कुल चार बसों में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी क्या बचता है DNA?

एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी शवों की पहचान?

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर अटैक, दुनिया में हड़कंप

ईरान पर इजराइल के अटैक से भारतीय बाजार लहूलुहान

गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश भाजपा के सांसदों-विधायकों की लेंगे क्लास, पचमढ़ी कल से शुरु होगा 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

अगला लेख