Hanuman Chalisa

CAA प्रदर्शन : UP में 18 लोगों की मौत, 263 पुलिसकर्मी घायल, उपद्रवियों से शुरू हुई सरकारी संपत्ति के नुकसान की वसूली

Webdunia
रविवार, 22 दिसंबर 2019 (09:46 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ योगी सरकार एक्शन में आ गई है। योगी सरकार ने हिंसा के दौरान सरकारी संपत्ति के नुकसान की वसूली इन उपद्रवियों से करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक उत्तरप्रदेश में CAA और NRC के विरोध प्रदर्शन में हिंसा के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई थी। इस प्रदर्शन के दौरान करीब 263 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
 
अब योगी सरकार ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने वाले लोगों की पहचान शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज के आधार पर इन दंगाइयों की पहचान की जा रही है। खबरों के अनुसार योगी सरकार करीब 250 उपद्रवियों के खिलाफ रासुका लगा सकती है। वीडियो फुटेज के आधार पर हिंसा फैलाने वाले दंगाइयों के फोटो भी जारी किए गए हैं।  
उप्र के 21 जिलों में सोमवार तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। योगी सरकार ने हिंसक प्रदर्शन के दौरान हुए संपत्ति के नुकसान के आंकलन के लिए 4 सदस्यीय का गठन कर दिया है। 13 हजार से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्‍स की पहचान की गई है। पूरे उत्तरप्रदेश में 705 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
 
लखनऊ में हुई हिंसा के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी दी थी कि हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई इन उपद्रवियों से की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख