प्रयाग कुंभ में बनेगा इतिहास, केन्द्रीय मंत्री निरंजन ज्योति बनेंगी महामंडलेश्वर

Webdunia
मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (17:18 IST)
प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में आयोजित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम कुंभ में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति श्री पंचायती तपोनिधि निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर बन जाएंगी। 
 
कुंभ मेला क्षेत्र में गंगा पार स्थित झूंसी में बने निरंजनी अखाड़ा के शिविर में 14 जनवरी को विधि-विधान से उनका पट्टाभिषेक होगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाडा के सचिव महंत नरेन्द्र गिरी ने बताया कि निरंजन ज्योति पहली महिला हैं, जो केन्द्रीय मंत्री के साथ महिला महामंडलेश्वर के रूप में 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर शाही स्नान भी करेंगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले किसी भी अखाड़े में कोई केन्द्रीय मंत्री महामंडलेश्वर नहीं बना है।
 
उन्होंने बताया कि निरंजन ज्योति निरंजनी अखाड़े की 11वीं महिला महामंडलेश्वर होंगी। गौरतलब है कि सनातन परंपरा में संन्यासी बनना सबसे कठिन कार्य है। शिक्षा, ज्ञान और संस्कार के साथ सामाजिक स्तर को ध्यान में रखते हुए संन्यासी को महामंडलेश्वर जैसे पद पर बिठाया जाता है। अखाड़ा प्रमुख के पद हासिल करने में संतों को वर्षों लग जाते हैं। शैव एवं वैष्णव संप्रदाय के अखाड़ों में अलग-अलग परंपरा है। शैव मत के अखाड़ों में संन्यास और नागा परंपरा का प्रचलन है।
 
संन्यासी को साधु-संन्यास परंपरा से होना चाहिए, वेद का अध्ययन, चरित्र, व्यवहार एवं अच्छा ज्ञान हो, अखाड़ा कमेटी उसके निजी जीवन की पड़ताल से संतुष्ट हो, इसके बाद ही पट्‍टाभिषेक होता है। 
 
सब कुछ सामान्य होने के बाद संन्यासी का विधिवत पट्टकाभिषेक कर महामंडलेश्वर पद पर अलंकृत किया जाता है। फिर महामंडलेश्वर के बीच आपसी सहमति से आचार्य के पद पर अलंकृत किया जाता है। इसके बाद अखाड़े की सारी गतिविधियां आचार्य महामंडलेश्वर के हाथ संपन्न कराई जाती हैं।
 
अखाड़े में महामंडलेश्वर सम्मान का पद होता है। शाही जुलूस में नागा संत अखाड़े के देवता को सबसे आगे लेकर चलते हैं। आचार्य महामंडलेश्वर के बाद वरिष्ठता के क्रम पर छत्र, चंवर और सुरक्षा के साथ महामंडलेश्वर का रथ चलता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख