कैप्टन अमरिंदर का ऐलान, पंजाब में BJP के साथ लड़ेंगे चुनाव

Webdunia
सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (13:45 IST)
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ने के बाद नई सियासी पारी के लिए सक्रिय हो गए हैं। इस बीच उन्‍होंने चंडीगढ़ में अपनी नई पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्‍होंने राज्य का अगला विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ने का ऐलान कर दिया है।

खबरों के अनुसार, पंजाब में अगले साल फरवरी के बाद चुनाव होने की संभावना है। अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अमित शाह से बात की है। हालांकि सीटों पर समझौता होना बाकी है। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा और बागी अकालियों के साथ मिलकर 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) और टकसाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के संयुक्त अकाली दल के साथ गठबंधन का स्पष्ट संकेत दे चुके हैं। यह पहला अवसर है जब भाजपा की तरफ से कैप्टन और ढींढसा के साथ चुनावी गठबंधन करने पर खुलकर बयान दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

तेज प्रताप ने लालू यादव को लेकर क्या कहा, किसे बताया जयचंद जैसा लालची?

LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

अगला लेख