Hanuman Chalisa

2021 में पहली बार जनगणना Mobile App के जरिए भी होगी

Webdunia
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (22:57 IST)
नई दिल्ली। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त (RGI) ने कहा कि 2021 में पहली बार मिश्रित तरीके से जनगणना (Census) होगी जिसे मोबाइल एप (Mobile App) के जरिए भी किया जाएगा। इसे आरजीआई कार्यालय ने बनाया है।
ALSO READ: जनगणना से पहले होगा हाउस होल्ड सर्वे, पूछे जाएंगे आपसे 31 सवाल
राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीयन (NPR) का काम घरों की सूची के चरण के साथ ही अंजाम दिया जाएगा। जनगणना के दौरान लोगों के लिए ऑनलाइन खुद ही गणना दर्ज कराने की सुविधा होगी।
 
महापंजीयक और जनगणना आयुक्त ने एनपीआर प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच कहा कि जनगणना के आंकड़े गोपनीय हैं और इसे कानून के तहत गारंटी मिली हुई है और जो लोग इसका उल्लंघन करेंगे, उन्हें दंडित किया जाएगा।
ALSO READ: 6 माह चलेगी जनगणना, आपको देना होगा 21 सवालों के जवाब
RGI ने कहा कि आपके डाटा की गोपनीयता को जनगणना कानून, 1948 के तहत गारंटी मिली हुई है और इसी कानून में नियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले लोगों और जनगणना अधिकारियों के लिए जुर्माने का भी प्रावधान है।
 
RGI ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारतीय जनगणना दुनिया में सबसे बड़ा प्रशासनिक और सांख्यिकीय कार्य है जिसमें 30 लाख से अधिक लोग कार्य करते हैं और इसमें करीब 8,700 करोड़ रुपए का खर्च आता है। जनगणना, 2021 का घर सूचीबद्ध करने का चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2020 तक चलेगा।
 
जनगणना की संदर्भ तारीख 1 मार्च 2021 है लेकिन बर्फबारी वाले राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए यह 1 अक्टूबर 2020 होगी। कुछ राज्य सरकारों ने घोषणा की है कि वे अब एनपीआर में हिस्सा नहीं लेंगे। केरल और पंजाब की विधानसभाओं ने एनपीआर के विरोध में प्रस्ताव पारित किए हैं।

केरल अपनी जनगणना करेगा : केरल सरकार के राज्य मंत्रिमंडल ने भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त को सूचित करने का निर्णय लिया है कि वह अपनी जनगणना करेगा। केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने दोनों निकायों को सूचित किया कि वे राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लागू नहीं करेंगे। यह केरल द्वारा CAA, NPR के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के बाद आया है।
 
राज्य सरकार के फैसले के बारे में थॉमस इसाक ने कहा, यह केरल में विरोधाभासी होगा क्योंकि विधानसभा ने सर्वसम्मति से एनपीआर के खिलाफ एक प्रस्ताव अपनाया है और इसे जनगणना के साथ-साथ रखा जाना है। लोग सहयोग नहीं करेंगे। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर केरल एकजुट है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख