मोदी सरकार ने 10 साल में मुकदमों पर 400 करोड़ से ज्यादा खर्च किए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 (17:13 IST)
Budget session of Parliament : सरकार ने पिछले 10 वर्ष के दौरान अदालतों में मुकदमे लड़ने पर 400 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में मुकदमेबाजी पर केंद्र सरकार का 66 करोड़ रुपए का खर्च उससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 9 करोड़ रुपए से अधिक था। सरकार ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया था कि वह एक राष्ट्रीय वाद नीति पर काम कर रही है जिसमें लंबित मामलों के समाधान में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। प्रस्तावित नीति का मसौदा अंतिम निर्णय के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। इस नीति का मसौदा कई वर्षों से तैयार किया जा रहा है।
 
एक आधिकारिक आंकड़े में यह बात सामने आई। वित्त वर्ष 2023-24 में मुकदमेबाजी पर केंद्र सरकार का 66 करोड़ रुपए का खर्च उससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 9 करोड़ रुपए से अधिक था। संसद के बजट सत्र में सरकार ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कुछ आंकड़े साझा किए जिनके अनुसार, 2014-15 से मुकदमेबाजी पर खर्च राशि में वृद्धि हुई है। इनमें केवल दो वित्त वर्ष अपवाद रहे जब कोविड महामारी अपने चरम पर थी।
ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण कुंडली से जानें उनकी सरकार का भविष्य, चलेगी या जाएगी
जवाब के अनुसार 2014-15 में मुकदमेबाजी पर लागत 26.64 करोड़ रुपए आई, जबकि 2015-16 में यह खर्च 37.43 करोड़ रुपए रहा। 2014-15 और 2023-24 के बीच सरकार ने मुकदमों पर 409 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस महीने की शुरुआत में राज्यसभा में एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि अदालतों में लंबित करीब सात लाख मामलों में सरकार पक्षकार है और वित्त मंत्रालय अकेले करीब 1.9 लाख मामलों में एक वादी है।
ALSO READ: 'एक देश, एक चुनाव' पर बहस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण : नरेंद्र मोदी
सरकार ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया था कि वह एक राष्ट्रीय वाद नीति पर काम कर रही है जिसमें लंबित मामलों के समाधान में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। प्रस्तावित नीति का मसौदा अंतिम निर्णय के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। इस नीति का मसौदा कई वर्षों से तैयार किया जा रहा है तथा विभिन्न सरकारें इसकी रूपरेखा पर विचार-विमर्श करती रही हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या पीथमपुर में जलेगा Union Carbide का कचरा, सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा मध्‍यप्रदेश सरकार से?

तेलंगाना सुरंग हादसा, अब खोजी कुत्तों की मदद लेंगे बचावकर्मी

जंगल में छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर की गोलीबारी, तलाश अभियान जारी

सूरत के कपड़ा बाजार में 24 घंटे से भी कम समय में दुबारा लगी आग, कोई हताहत नहीं

LIVE: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 7 भाजपा MLA बने मंत्री

अगला लेख