Weather Updates: मध्यप्रदेश में 5 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तापमान में आएगी और भी गिरावट

Webdunia
शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (08:57 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में शीत प्रकोप बढ़ गया है। इससे कई शहरों में रात का पारा लुढ़का है। 5 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी और पूरा प्रदेश ठिठुरने लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इंदौर-भोपाल के मुकाबले जबलपुर और ग्वालियर में ठंड का असर ज्यादा रहेगा। शनिवार और रविवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
 
दिसंबर की शुरुआत से ही भोपाल में सर्दी का असर ज्यादा रहा। 1 और 2 दिसंबर को दिन में भी ठंड महसूस हुई। रात में और अलसुबह पारे में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते लोग भी कंपकंपा उठे। शनिवार और रविवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
 
इन दिनों नौगांव और पचमढ़ी में ठंड ज्यादा है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं, नौगांव में तापमान 6 डिग्री के करीब है। इसके अलावा खजुराहो, उमरिया, मालंकखंज, गुना, ग्वालियर, खंडवा, रायसेन, राजगढ़ समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे चल रहा है। 5 दिसंबर के बाद अन्य शहरों के तापमान में भी खासी गिरावट होगी।
 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सिर्फ हवाएं उत्तरी होने के कारण प्रदेश भर में कई इलाकों में तापमान गिर रहा है। हिमालय पर अभी उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी नहीं हुई है। अब 5 दिसंबर से अच्छी ठंड होने की उम्मीद है। तब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तब रात का पारा अधिकांश इलाकों में 8 डिग्री के नीचे जा सकता है।
 
4 दिसंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव में 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)बेहद खराब श्रेणी में रहा।
 
इसके बाद के 48 घंटों के दौरान यह एक अति गहरे निम्न दबाव या डिप्रेशन में बदल सकता है और यह तमिलनाडु की ओर पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा।
 
स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी हिमालय पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय आंध्रप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हुई। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहा। पुणे और मुंबई खराब श्रेणी में थे जबकि अहमदाबाद मध्यम श्रेणी में था।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु और केरल में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
 
तटीय कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के साथ-साथ गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मुंबई, पुणे, दिल्ली और अहमदाबाद की वायु गुणवत्ता में कोई महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद नहीं है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

अगला लेख