चंद्रयान 2 : बढ़ती धड़कनों के बीच इसरो की मजाकिया टिप्पणी

Webdunia
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2019 (17:43 IST)
बेंगलुरु। चंद्रमा की सतह पर शनिवार तड़के बेहद जटिल मानी जा रही माड्यूल ‘विक्रम’ की लैंडिंग से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रयान-दो के संबंधों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करते हुए ट्विटर पर कुछ कार्टून साझा किए हैं।
 
ALSO READ: चंद्रयान-2 ने भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीर, ऐसा दिखता है चांद
 
इसरो ने एक ‘कॉमिक स्ट्रिप’ के साथ ट्वीट किया। इसमें ऑर्बिटर ने लैंडर ‘विक्रम’ से कहा कि दो सितंबर को अलग होने के पहले उसके साथ रहने में मजा आया। ऑर्बिटर ने लैंडर से कहा कि ‘विक्रम, आपके साथ अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा।’

ALSO READ: चंद्रयान 2 : लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट है ‘डरावना पल’?
 
इस पर विक्रम ने भी उसी समान उत्साह से कहा, ‘वास्तव में काफी अच्छी यात्रा रही। मैं तुमसे ऑर्बिट में मिलूंगा।’ इसके बाद ऑर्बिटर ने ‘विक्रम’ को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। इसरो ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह ‘विक्रम’ और ‘प्रज्ञान’ के संपर्क में रहेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

सपा नेता आजम खां को 10 साल की कैद, 14 लाख का जुर्माना

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर

अगला लेख