5वीं तक पढ़ाई, 15 महिलाओं से शादी, 5 बच्‍चे पैदा कर दिए, 3 करोड़ ठग लिए

10 साल तक मूर्ख बनाकर लड़कियों से उसने करीब 3 करोड़ रुपए की हेराफेरी कर डाली

Webdunia
सोमवार, 17 जुलाई 2023 (13:36 IST)
पढ़ाई महज कक्षा 5वीं तक की। लेकिन ये शख्‍स कभी डॉक्‍टर बन गया तो कभी इंजीनियर और अपने शातिर अंदाज से इतनी महिलाओं को धोखा दे डाला कि हर कोई हैरान रह गया। अपराधी इतना शातिर था कि एक के बाद एक उसने 15 लड़कियों से शादी कर ली। करीब 10 साल तक मूर्ख बनाकर अलग अलग लड़कियों से उसने करीब 3 करोड़ रुपए की हेराफेरी कर डाली। 15 शादियों में तीन पत्‍नियों से उसके पांच बच्‍चे हैं। 

कुछ महिलाओं ने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं कि इस वजह से अब तक उसके बारे में खुलासा नहीं हो सका था। अंग्रेजी में उसका हाथ तंग था इस वजह से कुछ लड़कियों को उस पर शक हुआ और वे उसके झांसे में आने से बच गईं, नहीं तो वो कई लड़कियों को अपना शिकार बना लेता।

दरअसल, कर्नाटक में मैसूर पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को इंजीनियर या डॉक्टर बताकर 15 महिलाओं से शादी कर ली। दिलचस्‍प है कि इस धोखेबाज के 4 बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक यह शातिर अपराधी धोखा देने के लिए मेट्रिमोनियल साइट का इस्‍तेमाल कर लड़कियों से संपर्क करता था।

क्‍या है पूरा मामला : पुलिस के मुताबिक आरोपी 35 साल का महेश केबी नायक नाम का एक शख्‍स है। वह बेंगलुरु के बनशंक्री का रहने वाला है। एक सॉफ्टवेअर इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने इस महिला से 2023 की शुरुआत में शादी की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया, जिसके बाद वो पुलिस की गिरफ्त में आया।

कभी डॉक्‍टर, कभी इंजीनियर : बता दें कि महेश सिर्फ 5वीं कक्षा तक पढ़ा है। लेकिन अलग-अलग प्रोफेशन की पढ़ी-लिखी लड़कियों से शादी करने के लिए वो कभी डॉक्टर बन जाता तो कभी इंजीनियर बन गया। ऐसा करते हुए उसने 15 महिलाओं से शादी कर ली।

फर्जी क्लिनिक भी बना : पुलिस ने बताया कि युवतियों को फंसाने के लिए महेश नायक ने तुमकुरु में एक फर्जी क्लिनिक भी बना रखा था। अपने डॉक्टर होने के दावे को मजबूत करने के लिए उसने यहां एक नर्स को भी नियुक्त कर रखा था। बताया जाता है कि महेश का अंग्रेजी में हाथ थोडा तंग था, इसलिए कुछ लड़कियों को शक हुआ, जिससे वे उसके झांसे में आने से बच गई। वरना, इससे ज्‍यादा युवतियां उसका शिकार हो सकती थी।

इसलिए नहीं की कई महिलाओं ने शिकायत : जिस महिला ने उसके खिलाफ शिकायत की उसके मुताबिक महेश नायक ने क्लिनिक स्थापित करने के लिए उसे परेशान कर उससे पैसे लिए थे। पीड़िता ने कहा जब उसने इनकार कर दिया तो वह उसके गहने और नकदी लेकर भाग गया। दिलचस्प बात यह है कि नायक की अधिकांश पत्नियां आर्थिक रूप से इंडिपेंडेंट थीं। वे शर्मिंदगी और सामाजिक बदनामी के डर से शिकायत दर्ज करने से बचती थीं।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी को पंजाब से भेजा गया सिलचर जेल

राष्ट्रपति मुर्मू आज से ओडिशा के 2 दिवसीय दौरे पर, अनेक कार्यक्रमों में लेंगी भाग

कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण को लेकर राज्यसभा में बवाल, कार्यवाही स्थगित

अहमदाबाद के पास बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल पर दुर्घटना, कई ट्रेनें रद्द

नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान पर कसा शिकंजा, घर पर चलेगा बुलडोजर

अगला लेख