Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 नवंबर 2025 (13:14 IST)
Chief Minister Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है। भाजपा और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) एक दूसरे पर निशाना साधने में नहीं चूक रहे हैं। मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने डिप्टी एकनाथ शिंदे के एक बयान पर पलटवार करते हुए इस 'शीत युद्ध' को सार्वजनिक कर दिया है। दरअसल, हाल ही में एकनाथ शिंदे ने भाजपा की तुलना परोक्ष रूप से रावण से कर दी थी। 
 
पालघर में एक चुनावी रैली के दौरान एकनाथ शिंदे ने बिना नाम लिए कहा था कि रावण भी अहंकारी था और उसकी लंका भी जल गई थी। आपको भी 2 दिसंबर को ऐसा ही करना है। इसे सीधे तौर पर भाजपा को चेतावनी के रूप में देखा गया है। महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। 
 
लंका तो हम जलाएंगे : हालांकि विवादित मामलों पर टिप्पणी करने से बचने वाले देवेंद्र फडणवीस ने खुलकर हमला बोला है। फडणवीस ने शिंदे के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि उन लोगों को नजरअंदाज करें, जो हमारे बारे में कुछ भी बोलते हैं। वे कह सकते हैं कि हमारी लंका जलाएंगे। लेकिन हम तो लंका में नहीं रहते। हम भगवान राम के अनुयायी हैं, रावण के नहीं। हम जय श्री राम बोलने वाले लोग हैं। कल ही (25 नवंबर को) हमने राम मंदिर पर धर्मध्वजा लहराई है। हम भगवान राम की पूजा करने वाली पार्टी के लोग हैं। लंका तो हम जलाएंगे। यह जुबानी जंग स्पष्ट रूप से दिखाती है कि दोनों दलों के बीच विचारधारा और वर्चस्व की लड़ाई किस हद तक पहुंच चुकी है।
 
क्यों नाराज हैं एकनाथ शिंदे : गठबंधन में दरार का मुख्य कारण निचले स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तोड़ने की होड़ है। भाजपा की ओर से शिवसेना के कुछ पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल किए जाने से शिवसेना (शिंदे गुट) में गहरी नाराजगी है।
 
शिवसेना को डर है कि यदि भाजपा निचले स्तर पर उसके संगठन को कमजोर करती रही तो भविष्य के चुनावों में उसे गंभीर नुकसान होगा और भाजपा का पलड़ा भारी हो जाएगा। शिवसेना की यह नाराजगी उस समय भी सामने आई थी, जब शिवसेना के मंत्रियों ने देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने से इंकार कर दिया था। बाद में मंत्रियों ने इस मुद्दे पर अपना विरोध भी जताया था।
 
शाह से मुलाकात के बाद भी नहीं सुलझा मामला : हालांकि हाल ही में एकनाथ शिंदे ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर मामले को सुलझाने की भी कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि शाह ने शिंदे को भरोसा दिया था कि यदि शिवसेना भी भाजपा नेताओं को तोड़ने से बचेगी, तो भाजपा भी ऐसा नहीं करेगी। इस समझौते के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई स्पष्ट सहमति बनती नहीं दिख रही है, फडणवीस का बयान भी इस बात का संकेत है कि तनाव अभी भी बरकरार है। 
 
यह बात भी सही है कि सरकार के गठन के बाद से ही शिंदे की नाराजगी देखने को मिल रही है। शिंदे अपने 'डिमोशन' से शुरू से ही नाराज हैं। हालांकि भाजपा को सरकार बनाए रखने के लिए अब शिंदे की जरूरत भी नहीं है। उनके बिना भी फडणवीस सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा है। हालांकि राजनीतिक जानकारों की निगाह इस पर रहेगी कि आने वाले समय में यह गठजोड़ बचा रहेगा या फिर टूट जाएगा। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की बिगड़ी तबीयत, कई इलाकों में AQI 400 पार

वैष्णो देवी मेडिकल कालेज विवाद : भाजपा श्राइन बोर्ड के साथ, क्या बोले सीएम उमर

Weather Update : केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्‍यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानिए कैसा है देशभर का मौसम

LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुूंचा दिल्ली में प्रदूषण का मामला, 1 दिसंबर को सुनवाई

शेयर मार्केट में बंपर उछाल, सेंसेक्स 86000 पार, निफ्टी 14 माह बाद ऑल टाइम हाई

अगला लेख