Hanuman Chalisa

पंजाब में AAP नेता दलजीत राजू के घर फायरिंग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 नवंबर 2025 (13:11 IST)
AAP leader Daljeet Raju news in hindi : पंजाब के फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब सरकार के 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू के घर 25 राउंड गोलीबारी हुई। इस घटना से गांव में दहशत मच गई।
 
2 बाइक सवार गैंगस्टरों ने देर रात AAP नेता के घर अंधाधुंध फायरिंग की और 5 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी वाला पत्र फेंक कर फरार हो गए। फायरिंग से घर की दीवारों और दरवाजे में छेद हो गए और खड़कियों के शीशे टूट गए। गोलियों की आवाज सुन कर आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
 
सदर थाना एसएचओ कृपाल सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। आप नेताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
 
दलजीत राजू फगवाड़ा की राजनीति में जाना माना नाम हैं। वह पहले कांग्रेस से जुड़े थे। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान का नजदीकी माना जाता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की बिगड़ी तबीयत, कई इलाकों में AQI 400 पार

वैष्णो देवी मेडिकल कालेज विवाद : भाजपा श्राइन बोर्ड के साथ, क्या बोले सीएम उमर

Weather Update : केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्‍यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानिए कैसा है देशभर का मौसम

LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुूंचा दिल्ली में प्रदूषण का मामला, 1 दिसंबर को सुनवाई

शेयर मार्केट में बंपर उछाल, सेंसेक्स 86000 पार, निफ्टी 14 माह बाद ऑल टाइम हाई

अगला लेख