Festival Posters

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (19:14 IST)
Bihar cabinet list: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्‍यमंत्री तो बन गए, लेकिन मंत्रियों को विभाग बांटने के मामले में भाजपा की ज्यादा चली। नीतीश को गृह मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग छोड़ना पड़ा, यह विभाग अब भाजपा नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिया गया है। 20 साल से गृह मंत्रालय नीतीश के ही पास रहा है। हालांकि वित्त मंत्रालय जेडीयू के पास रहेगा।
 
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास सबसे कम विभाग रखे हैं। नीतीश के पास सामान्य प्रशासन, निगरानी, निर्वाचन, मंत्रिमंडल सचसचिवाल और वे सभी विभाग रहेंगे, जो किसी और को आवंटित नहीं किए गए हैं। नीतीश ने 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से हर कार्यकाल में गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा था। कानून-व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण जैसे संवेदनशील मामलों को वे सीधे तौर पर मॉनीटर करते रहे हैं। 
 
अब गृह मंत्रालय मिलने से सम्राट चौधरी बिहार भाजपा में बड़े नेता बनकर उभरे हैं। अब बिहार की कानून व्यवस्था का जिम्मा उनके पास रहेगा। हालांकि वित्त मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण जेडीयू ने अपने पास रखा है। जेडीयू के विजेन्द्र यादव वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। नीतीश ने फिलहाल 26 में से 18 मंत्रियों को विभाग बांटे हैं। 
 
मंत्रिमंडल की सूची 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी

जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बना राष्ट्रीय मॉडल

अगला लेख