Biodata Maker

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (18:54 IST)
देश में आज से केंद्र सरकार के 4 नए लेबर कोड देशभर में लागू हो गए हैं, जिन्हें आजादी के बाद श्रमिकों के हित में किए गए सबसे बड़े सुधार के रूप में देखा जा रहा है। नए लेबर की सबसे बड़ी बात है कि अब सिर्फ एक साल में ही उन्हें ग्रेच्युईटी का फायदा मिलेगा। यह बेनिफिट फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों के लिए है। पहले 5 साल में ग्रेच्युईटी मिलती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन को श्रमिकों के लिए ऐतिहासिक बताया है, वहीं श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि ये रिफार्म सिर्फ बदलाव नहीं बल्कि श्रमवीरों के लिए ऐतिहासिक निर्णय हैं। देश को लेबर कोड्स यानी श्रम संहिताओं का लंबे समय से इंतजार था। यह इंतजार अब खत्म हो गया है। भारत में आज से नई श्रम संहिताएं लागू हो गई हैं।
<

मोदी सरकार की गारंटी: हर श्रमिक का सम्मान!

आज से देश में नई श्रम संहिताएं लागू हो गई हैं, जिससे मिलेगी :

✅ सभी कामगारों को समय से न्यूनतम वेतन की गारंटी
✅ युवाओं को नियुक्ति पत्र की गारंटी
✅ महिलाओं को समान वेतन और सम्मान की गारंटी
✅ 40 करोड़ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की…

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) November 21, 2025 >श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। मांडविया ने बताया कि सभी कामगारों को समय से न्यूनतम वेतन की गारंटी मिलेगी और महिलाओं को भी पुरुषों के समान सैलरी मिलेगी।
ALSO READ: अदालत कक्ष से आखिरी बार निकल रहा हूं, मगर पूरी संतुष्टि के साथ
नए लेबर कोड के लागू होने से -
इन कोड्स का सीधा असर देश के 40 करोड़ से अधिक कामगारों, कर्मचारियों और एंप्लायर्स पर पड़ेगा। इससे एक तरफ जहां कामगारों को सामाजिक सुरक्षा, समय पर वेतन और सेफ वर्कप्लेस की गारंटी मिलेगी, वहीं उद्योगों के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस’ और नियमों में सरलीकरण एक बड़ा कदम साबित होने जा रहा है। 
ALSO READ: Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी
श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने नए लेबर कोड लागू होने पर कहा कि ये सुधार सिर्फ बदलाव नहीं बल्कि श्रमवीरों के लिए ऐतिहासिक निर्णय हैं। उन्होंने बताया कि नए लेबर कोड के तहत सभी कामगारों को समय से मिनिमम वेतन की गारंटी, युवाओं को नियुक्ति पत्र, महिलाओं को समान वेतन व सम्मान और 40 करोड़ कामगारों को सोशल सिक्योरिटी सुरक्षा की गारंटी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इन कोड्स से आने वाले वर्षों में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे और देश विकसित भारत की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ेगा। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी

जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बना राष्ट्रीय मॉडल

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

अगला लेख