Hanuman Chalisa

अदालत कक्ष से आखिरी बार निकल रहा हूं, मगर पूरी संतुष्टि के साथ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (18:31 IST)
Justice Gavai to retire on November 23: भारत के निवर्तमान मुख्‍य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई 23 नवंबर को रिटायर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड की तरफ से उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा वह वकील तथा न्यायाधीश के रूप में करीब चार दशक की अपनी यात्रा के समापन पर संतोष और संतृप्ति की भावना के साथ और न्याय के विद्यार्थी के रूप में न्यायालय छोड़ रहे हैं। 
 
पूरी संतुष्टि के साथ निकल रहा हूं : इस अवसर पर सीजेआई गवई भावुक नजर आए। विधि अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और युवा वकीलों के बीच उन्होंने कहा कि मैं इस अदालत कक्ष से आखिरी बार निकल रहा हूं तो पूरी संतुष्टि के साथ निकल रहा हूं। इस संतोष के साथ कि मैंने इस देश के लिए जो कुछ भी कर सकता था, किया है। अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति गवई की न्यायपालिका पर छोड़ी गई छाप को याद किया। उन्होंने कहा कि मैंने संविधान के दायरे में रहकर अपना कर्तव्य अदा करने की कोशिश की, जो हम सभी को बहुत प्यारा है। इस अवसर पर अगले प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विनोद चंद्रन भी मौजूद थे। 
 
न्यायमूर्ति गवई ने 14 मई 2025 को मुख्य न्यायाधीश के रूप में छह शपथ ली थी। वह 23 नवंबर, 2025 को पद छोड़ेंगे। हालांकि शुक्रवार उनका आखिरी कार्य दिवस था। वह भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश हैं और उनका कार्यकाल लगभग छह महीने का रहा है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं, और जस्टिस गवई 24 नवंबर 1960 को पैदा हुए थे, इसलिए वह 23 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने फिर खेला भारत के साथ खेल- कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी, पहलगाम हमले को बताया विद्रोही हमला

SIR पर संग्राम, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को प्रक्रिया रोकने को क्यों कहा

नीतीश कुमार ने रचा कीर्तिमान, सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तो किसी और के नाम है दर्ज

किसी बच्चे को मेरी तरह न झेलना पड़े, जीने की इच्छा खो बैठा हूं, ट्रेन के आगे कूदा 10वीं का छात्र, सुसाइड नोट में दिल दहलाने वाली बातें

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

stock market : 2 दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक 400 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 124 अंक टूटा

Samsung Galaxy Tab A11+ कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, भारत का लड़ाकू विमान 'तेजस' क्रैश (वीडियो)

LIVE: दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, क्रेश हुआ लड़ाकू विमान तेजस

अगला लेख