LAC : अरुणाचल प्रदेश के पास चीन ने बनाया बहुत बड़ा गांव, पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा

Webdunia
मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (17:11 IST)
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास चीन द्वारा बनाया गया गांव, जिसका उल्लेख हाल ही में पेंटागन की एक रिपोर्ट में किया गया है, उस इलाके में है जिस पर चीन का नियंत्रण है। यह बात सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने मंगलवार को कही है।
 
सैन्य और सुरक्षा घटनाक्रम पर अमेरिकी विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में एक विवादित क्षेत्र में एक बड़ा गांव बनाया है।
चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में गांव : सूत्रों के मुताबिक ऊपरी सुबनसिरी जिले में विवादित सीमा के साथ लगता गांव चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में है। उसने वर्षों से उस क्षेत्र में सेना की एक चौकी बनाए रखी है और चीनियों द्वारा किए गए कई तरह के निर्माण कार्य थोड़े समय में नहीं हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि गांव चीन ने उस इलाके में बनाया है जिस पर उसने करीब 6 दशक पहले कब्जा किया था।
 
क्या है लोंगजू घटना : सूत्रों के मुताबिक इस गांव का निर्माण चीन ने उस इलाके में किया है, जिस पर 1959 में जनमुक्ति सेना (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र में एक ऑपरेशन में असम राइफल्स की चौकी पर हमले के बाद कब्जा कर लिया था। इसे लोंगजू घटना के तौर पर जाना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख