लद्दाख में फिर चीन की घुसपैठ, पैंगोंग झील के पास भारतीय जवानों ने दबोचा चीनी सैनिक

Webdunia
शनिवार, 9 जनवरी 2021 (15:11 IST)
लद्दाख। लद्दाख में एक बार चीनी सेना ने एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास किया है। भारतीय सेना ने त्सो झील के पास से एक चीनी सैनिक को गिरफ्तार किया है। ये चीनी सैनिक भारत की सीमा में घूम रहा था।
 
हमारे जम्मू कश्मीर संवाददाता सुरेेेश डुग्गर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 8 जनवरी की सुबह पेंगोंग झील के दक्षिण में यह चीनी सैनिक एलएसी को पार करके भारतीय सीमा में आ गया था। वहां पर तैनात भारतीय सैनिको ने इस चीनी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया।
 
चीनी सैनिक ने पूछताछ में बताया कि वह रास्ता भटक कर भारत की सीमा में प्रवेश कर गया था। तभी वहां तैनात भारतीय सैनिकों से इसे पकड़ लिया। पीएलए के पकड़े गए सैनिक के साथ तय प्रक्रियाओं के मुताबिक व्यवहार किया जा रहा है, इस बात की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में उसने एलएसी पार किया।
 
उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच करीब 8 महीने से जारी गतिरोध जारी है। गतिरोध के मद्देनजर चीन के साथ करीब 3,500 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सेना और वायुसेना उच्च स्तर की तैयारियां रख रही हैं।
 
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत ने 3 जनवरी को ही अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास अनेक अग्रिम चौकियों के अपने दो दिवसीय दौरे के आखिर में कहा था कि वे सशस्त्र बल कर्मियों के उच्च मनोबल से संतुष्ट हैं, जो मौका दिए जाने पर या चुनौती मिलने पर जीत सुनिश्चित करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

Weather Update : राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, नजफगढ़ में पारा 47 के पार

ममता बनर्जी का दावा, 200 भी पार नहीं कर पाएगी BJP, सत्ता में आएगा विपक्षी गठबंधन

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

अगला लेख