चीन से व्यापार बढ़ने से केजरीवाल नाराज, बताया- क्या है दिल्ली में कम महंगाई का राज?

Webdunia
बुधवार, 25 जनवरी 2023 (15:23 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन की आक्रामकता के बावजूद उसके साथ हमारा व्यापार बढ़ा है और यह सही नहीं है। उन्होंने दिल्ली में मुद्रास्फीति सबसे कम होने का दावा करते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई।
 
चीन से 50 फीसदी बढ़ा व्यापार : छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह समारोह को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम चीन से चप्पल, मूर्तियां और गद्दे जैसी वस्तुएं खरीद रहे हैं। हम भारत में इनका निर्माण क्यों नहीं कर सकते? इन चीजों का निर्माण देश में भी किया जा सकता है, जिससे युवकों के लिए रोजगार का सृजन होगा और चीन को एक कड़ा संदेश जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि खबरों के अनुसार, चीन ने भारत के कुछ क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है जो हर नागरिक के लिए चिंता का विषय है। चीन की आक्रामकता के बावजूद हमारा चीन के साथ व्यापार बढ़ा है। यह 50 प्रतिशत बढ़ा है। हम चीन को अमीर बना रहे हैं। यह सही नहीं है।
 
दिल्ली में क्यों कम है महंगाई : दिल्ली में मुद्रास्फीति सबसे कम होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासित गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मुद्रास्फिति दर काफी अधिक है।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली, जल सब मुफ्त है। इसलिए दिल्ली में मंहगाई कम है। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगने से वे महंगे हो गए। मैं केंद्र से आग्रह करता हूं कि लोगों को राहत देने के लिए खाद्य पदार्थों पर से जीएसटी हटाएं।
 
 
उन्होंने कहा कि हम दूसरे राज्यों के अच्छे कार्यों से क्यों नहीं सीखते? ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान दूसरे राज्यों में न मिले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

Land for Job Scam : लालू यादव को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार

रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद नहीं लूंगा, CJI गवई ने बताया आगे का प्लान

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

बिहार में कट जाएंगे 64 लाख मतदाताओं के नाम, SIR का पहला चरण पूरा

अगला लेख