कांग्रेस की प्रतीकात्मक 'भारत जोड़ो यात्रा',में शामिल हुए सीएम अशोक गहलोत

Webdunia
सोमवार, 14 नवंबर 2022 (10:55 IST)
जयपुर, सत्तारूढ़ कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सोमवार जयपुर में प्रतीकात्मक "भारत जोड़ो पदयात्रा" निकाली। यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए।

यह यात्रा जयपुर में त्रिपोलिया गेट से राम निवास गार्डन तक निकाली गई। इसमें मुख्यमंत्री गहलोत के साथ मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व अनेक विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुएइससे पहले गहलोत ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गहलोत ने पंडित नेहरू को कुशल राजनेता व महान विचारक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गहलोत ने ट्वीट किया, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक महान विचारक, दूरदृष्टा और आधुनिक भारत के निर्माता भी थे।

उन्होंने ही आईआईटी, आईआईएम, आईसीएआर, इन्कोस्पार (इसरो) जैसे आधुनिक शिक्षा के मन्दिरों की नींव रखी, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया। ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए बिजलीघरों, भाखड़ा नांगल जैसे बांधों का निर्माण किया।' उन्होंने लिखा, 'आज का आधुनिक भारत उन्हीं के सपनों और प्रयासों का मूर्त रूप है' 
Edited By Navin Rangiyal भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख