मनीष सिसोदिया के घर CBI रेड, क्या बोले CM केजरीवाल?

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (10:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी पर सियासी संग्राम मच गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी वैश्विक स्तर पर सराहे जा रहे उनके अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी सीबीआई के छापे पड़े हैं और इस बार भी कुछ सामने नहीं आएगा। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के संबंध में सिसोदिया के आवास समेत 20 से अधिक स्थानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी की।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुख्य पृष्ठ पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन उनके घर पर केंद्र ने सीबीआई को भेजा। सीबीआई का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच हुईं और छापे मारे गए। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।
 
 
केजरीवाल ने कहा कि जिसने भी 75 साल में अच्छे काम करने की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया, लेकिन हम दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।
 
इससे पहले मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है. इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।
 
src="https://embed.kooapp.com/embedLoader.js"> >

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख