दीपावली पर योगी बोले, जहां पर रामलला विराजमान हैं वही श्रीराम की जन्मभूमि

Webdunia
बुधवार, 7 नवंबर 2018 (15:51 IST)
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में कहा कि जहां रामलला विराजमान हैं वही उनकी जन्मभूमि है।
 
योगी ने बुधवार को यहां रामजन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि का वरदान मांगा। उन्होंने कहा कि जहां पर रामलला विराजमान हैं वही उनकी जन्मभूमि है। सरकार अयोध्या के विकास के निरंतर काम कर रही है। श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में किया जायेगा। यह एक संवैधानिक मामला है। न्यायालय में विचाराधीन है।
 
उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते यह मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि सूबे के सभी स्थलों का विकास हो। इसके लिए मैं संकल्पित भी हूं। सरकार अयोध्या के विकास को लेकर संकल्पित है। इससे न केवल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार भी मिलेगा। दीपावली पर्व अयोध्या की देन है। पूरा देश मर्यादा पुरुषोत्तम राम की वजह से यह त्योहार मनाता है।
 
योगी ने दीपावली पर्व के अवसर पर श्रीराम की नगरी अयोध्या से देश व प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामना एवं बधाई दी। अयोध्या में ​त्रेतायुग जैसा भव्य दीपवली मनाने के बाद बुधवार को रामजन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि व सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा।
 
उन्होंने दीपावली के दिन की शुरुआत हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना से की और राम जन्मभूमि विवादित परिसर में रामलला का दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां प्रदेश की सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना के लिए आया हूं।
 
मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना, दर्शन के बाद कनक भवन, सुग्रीव किला और रामकथा पार्क के पीछे श्रीराम की 151 मीटर ऊंची लगने वाली मूर्ति के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दिगम्बर अखाड़ा(परमहंस आश्रम) के सन्त सुरेशदास महाराज से भी मुलाकात की।
 
उन्होंने कहा कि अयोध्या के महत्व को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर ले जाने के लिए यह आयोजन किया गया है। विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अयोध्या की एक स्वस्थ छवि प्रस्तुत हो जिससे यहां पर पर्यटक आ सकें। यहां पर नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान हों। अयोध्या का समग्र विकास हो इसलिए यह पूरा आयोजन किया गया है। यह आयोजन अपनी परंपरा और अपनी संस्कृति को सहेजने का एक प्रयास है। इसमें निरंतरता आनी चाहिए जिससे अयोध्या का विकास हो। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

जब तक मैं न चाहूं, मुझे हरा नहीं सकते.. ममता बनर्जी ने किसे दी यह चुनौती

कुत्ते इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त, उनके साथ अच्छा व्यवहार हो, दिल्ली हाईकोर्ट ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

UP : धर्म छिपाकर की शादी, युवती का कराया गर्भपात, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

Delhi : अन्यायपूर्ण, अनुचित और असंगत, डोनाल्ड ट्रैप के टैरिफ बढ़ाने पर भारत क्या लेगा एक्शन

बिना एक भी रुपया लगाए भारत से हजारों करोड़ कमा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख