राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ी, माउंट आबू में पारा जमाव बिन्दु से नीचे

Webdunia
सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (12:02 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में ठंडी हवाएं बहने के साथ ही सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, राजस्थान में पारा जमाव बिन्दु से नीचे पहुंच गया। 
 
राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था।
 
न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है क्योंकि बर्फीले पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी लेकिन सोमवार सुबह इसमें सुधार हुआ और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 10 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सचूकांक (एक्यूआई) 169 दर्ज किया गया। वहीं रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 305 और शनिवार को 356 रहा।
राजस्थान में बढ़ा ठंड का प्रकोप : राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और रविवार रात माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया। वहीं, राज्य के विभिन्न इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के एक मात्र पहाड़ी पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार रात न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
इसी तरह, राज्य के मैदानी भागों में बीती रात सीकर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, पिलानी में 6.4 डिग्री, जैसलमेर में 7.4 डिग्री, बीकानेर में 7.6 डिग्री, चुरू में 7.7 डिग्री, गंगानगर में 8.9 डिग्री, वनस्थली में 9.4 डिग्री, और फलौदी में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू और सीकर जिलों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। (एजेंसियां) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

सेबी का मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, कुर्क होंगे बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड

खान सर ने शादी में लिया ये दहेज, लिस्ट देख लोग कह रहे हैं 'ये बातें'!

26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी

1000 परमाणु बम जितना विनाशकारी होता है हाइड्रोजन बम, जानिए क्यों है इतना खतरनाक और किन देशों के पास है ये बम

कटरा में पीएम मोदी बोले, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी

अगला लेख