POK वाले बयान पर कंगना रनौत के खिलाफ थाने में शिकायत

Webdunia
रविवार, 6 सितम्बर 2020 (00:12 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के अलावा फिल्म उद्योग के साथ सोशल मीडिया पर प्रतिकूल टिप्पणियों के जरिए कथित रूप से अपमानित किए जाने का आरोप लगाते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सामाजिक कार्यकर्ता संतोष देशपांडे ने कंगना के खिलाफ अधिकतम शहर के खार पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान को क्षति पहुंचाई है। उन्होंने जोर दिया कि अभिनेत्री ने ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ का अनुचित लाभ उठाते हुए सोशल मीडिया पर 'भड़काऊ' टिप्पणियां पोस्ट की हैं।

देशपांडे ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि अगर मुंबई पुलिस कंगना के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर पाती है, तो उनके पास अदालत का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। हाल ही कंगना ने एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी, जिसकी राज्य के नेताओं सहित विभिन्न लोगों ने तीखी आलोचना की है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख