Hanuman Chalisa

मुश्किल में अडाणी, फिर 12,000 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (15:38 IST)
adani news in hindi : कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एक विदेशी समाचार पत्र द्वारा अडाणी समूह से संबंधित मामले में किए गए ताजा खुलासे से संकेत मिलता है कि 2 वर्षों में 12,000 करोड़ रुपए से अधिक की हेराफेरी हुई होगी।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में इसे आधुनिक भारत का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया और दावा किया कि करोड़ों भारतीय नागरिकों की जेब से वस्तुत: चोरी की गई है। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर अडाणी समूह को संपत्ति हासिल करने में ‘मदद करने’ का भी आरोप लगाया।
 
रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा के पास चुनावी बॉन्ड का पैसा है जिसकी बदौलत वह विधायक खरीदती और विपक्षी दलों को तोड़ती है। इन आरोपों पर अडाणी समूह की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
 
 
कांग्रेस नेता ने कहा, 'लेकिन शहंशाह गलत हैं। भारत पर ‘मोडानी’ का कब्जा नहीं होगा। भारत की जनता 2024 में जवाब देगी। उनके मुताबिक, ब्रिटिश समाचार पत्र ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ के ताजे खुलासे में 2019 और 2021 के बीच अडाणी के 31 लाख टन मात्रा वाले 30 कोयला शिपमेंट का अध्ययन किया गया, जिसमें कोयला व्यापार जैसे कम मुनाफे वाले व्यवसाय में भी 52 प्रतिशत लाभ पाया गया।
 
अमेरिकी कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा अडाणी समूह के खिलाफ ‘अनियमितताओं’ और स्टॉक मूल्य में हेरफेर का आरोप लगाए जाने के बाद से कांग्रेस इस कारोबारी समूह पर निरंतर हमलावर है और आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच कराए जाने की मांग कर रही है।
 
अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसकी ओर से कोई गलत काम नहीं किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अगला लेख