Hanuman Chalisa

कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, अब ईमानदार की बात

Webdunia
मंगलवार, 1 मई 2018 (15:15 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राहुल गांधी पर हमला किये जाने के बाद कांग्रेस ने आज पलटवार करते हुए कहा कि 'अब बात नामदार और कामदार नहीं, बल्कि ईमानदार की होगी।' 
 
पार्टी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राफेल, जय शाह और पीयूष गोयल के मामलों पर 'सच बोलने की हिम्मत दिखाएं।' 
 
दरअसल, प्रधानमंत्री ने आज कर्नाटक में एक चुनावी सभा में कहा, 'हम कांग्रेस के अध्यक्ष के सामने नहीं बैठ सकते हैं, आप नामदार और हम कामदार हैं। हम तो अच्छे कपड़े भी नहीं पहन सकते हैं आपके सामने कैसे बैठेंगे।' 
 
मोदी ने तंज कसते हुए कहा, 'आप (राहुल) जिस भाषा में भी बात कर सकें, हाथ में कागज लिए बगैर कर्नाटक सरकार की उपलब्धियां ही जनता के सामने बोल दीजिए।' 
 
कांग्रेस प्रवक्ता सुष्मिता देव ने कहा, 'अब बात नामदार और कामदार की नहीं, बल्कि ईमानदार की होगी। राहुल गांधी पर बोलने की बजाय वह राफेल, जय शाह, नीरव मोदी और पीयूष गोयल के मामलों पर सच बोलने की हिम्मत करें।' 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि अब बात नामदार और कामदार नहीं, बल्कि ईमानदार की होगी। अगर मोदी जी ईमानदार हैं तो फिर इन मुद्दों पर जवाब दें।
 
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री जी आप कोई भी भाषा बोलें, हम तैयार हैं। आप आगे आएं और उन मुद्दों पर जवाब दें जो राहुल गांधी ने उठाए हैं। अगर आप (मोदी) 15 मिनट भी सच नहीं बोल सकते तो कम से कम 15 सेकेंड ही बोल दीजिए।' 
 
कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम की प्रमुख राम्या द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की जैकेट वाली एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट किए जाने का हवाला देते हुए सुष्मिता ने कहा कि प्रधानमंत्री जवाब दें कि यह जैकेट 17,000 यूरो की नहीं है तो फिर इसकी कीमत क्या है? (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख