पेट्रोल-डीजल की रिकॉर्ड कीमतों के लिए याद की जाएगी मोदी सरकार : कांग्रेस

Webdunia
मंगलवार, 22 मई 2018 (14:51 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह सरकार पेट्रोलियम उत्पादों की रिकॉर्ड कीमतों के लिए याद की जाएगी।


पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की रिकॉर्ड दरों के लिए याद की जाएगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से स्वाभाविक रूप में महंगाई बढ़ती है और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ता है, जो इसे बर्दाश्त करने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा, नरेन्द्र मोदी उस दौर में पेट्रोल-डीजल की दरों को लेकर संप्रग सरकार को कोसते नहीं थकते थे जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव आसमान छू रहे थे। आज जब कच्चे तेल की दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपेक्षाकृत काफी कम हैं, तो देश में पेट्रोल-डीजल की दरों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

गहलोत ने राजस्थान सरकार को भी निशाने पर लिया और कहा, देश ही नहीं प्रदेश की जनता भी महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई केन्द्र तथा राजस्थान सरकार के इन वादों को भी अब जुमलों के रूप में देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख