कांग्रेस नेताओं को क्यों सता रही है फिटनेस की चिंता? क्या है भारत जोड़ो यात्रा से कनेक्शन?

Webdunia
शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (12:39 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के आगमन से पूर्व राज्य में पार्टी के कईं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ कदमताल करने के वास्ते तेज-तेज चलने का अभ्यास और कसरत करने में जुटे हैं। बता दें कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' 7 नवंबर को शाम करीब 7 बजे पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलुर में प्रवेश करेगी।
 
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि वे और अन्य नेता गांधी के साथ तेज-तेज चलने और व्यायाम करने का अभ्यास कर रहे हैं जबकि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि वे यात्रा के लिए खुद को तंदुरुस्त कर रहे हैं। चव्हाण ने कहा कि नांदेड़ के लोग यात्रा में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जब भी हमें समय मिलता है, हम अभ्यास और व्यायाम कर रहे हैं। चलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
 
पटोले ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के तौर पर राहुल गांधी के साथ यात्रा के इस चरण में पूरे 382 किलोमीटर चलना उनका कर्तव्य है। कांग्रेस नेता और नांदेड़ से विधायक डीपी सावंत ने कहा कि राज्य के पार्टी नेता यात्रा के दौरान जितना हो सके, पैदल चलने की कोशिश करेंगे।
 
सावंत ने कहा कि चव्हाण और अन्य नेता हर सुबह 5 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। महाराष्ट्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने 14 दिनों के प्रवास के दौरान 15 विधानसभा और 6 संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा सोमवार शाम को देगलुर के मदनूर नाका पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6.30 बजे पैदल मार्च डेगलुर बस स्टैंड से शुरू होगी। महाराष्ट्र कांग्रेस ने यात्रा के स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, जहां राज्य का पूरा नेतृत्व मौजूद रहेगा।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख