Festival Posters

कांग्रेस नेता ने शेयर किया मोदी का AI वीडियो, वैश्विक मंच पर चाय बेचते दिखे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 3 दिसंबर 2025 (11:59 IST)
Congress Shares PM Modi AI Video : कांग्रेस की नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक एआई वीडियो शेयर किया है। 6 सेकंड के वीडियो में PM मोदी को वैश्विक मंच पर चायवाले के तौर पर दिखाया गया है। उनके एक हाथ में चाय की केतली है और दूसरे हाथ में ग्लास हैं। रागिनी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'अब ई कौन किया बे।'
 
संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन रागिनी के वीडियो पर बवाल मच गया। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप–प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो गया।
 
 
उन्होंने कहा कि पहले रेणुका चौधरी ने संसद का अपमान किया और अब रागिनी नायक पीएम मोदी के चायवाला पृष्ठभूमि का मजाक उड़ा रही हैं। नामदार कांग्रेस एक कामदार और ओबीसी समुदाय से आए पीएम को स्वीकार नहीं कर सकती। वह उनकी पृष्ठभूमि का पहले भी मजाक उड़ाते रहे हैं। उन्होंने उन्हें 150 बार गाली दी। यहां तक कि बिहार में उनकी मां तक को अपमानित किया गया।
<

After Renuka Choudhary insults Parliament & Sena now
Ragini Nayak attacks and mocks PM Modi’s Chaiwala background

Naamdar Congress cannot stand a Kamdar PM from OBC community who has come from a poor background

They mocked his Chaiwala background earlier too. They abused him… pic.twitter.com/Rg5VPXOp5K

— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) December 3, 2025 >
गौरतलब है कि बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस ने एक एआई वीडियो साझा किया था, जिस पर भाजपा भड़क गई थी। इस वीडियो में दिखाया गया कि पीएम मोदी सपना देख रहे हैं और उनकी मां उन्हें उनकी राजनीति को लेकर डांट रही हैं। भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री की दिवंगत मां, महिलाओं और गरीबों का अपमान बताया था। हीराबेन मोदी का दिसंबर 2022 में 99 साल की उम्र में निधन हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिस नेवी अफसर की पत्‍नी को टीटीई ने ट्रेन से धक्‍का दिया था, उसकी लाश पटरियों पर मिली, आखिर क्‍या है हकीकत?

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 12 में से 7 सीटें जीती, AAP के खाते 3

जिहाद पर मौलाना महमूद मदनी ने कर दी यह मांग, मच सकता है बवाल

LIVE: दिल्ली MCD उपचुनाव में भाजपा को बढ़त, किसने कौन से सीट जीती

भारत दौरे से पहले पुतिन का बड़ा बयान, यूरोप लड़ना चाहता है तो रूस भी तैयार

क्या 2030 से पहले दुनिया में होगा बड़ा परमाणु युद्ध, क्या बोले एलन मस्क?

अगला लेख