कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू, नेतृत्व परिवर्तन पर हो सकता है फैसला...

Webdunia
शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (10:25 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्यसमिति की बैठक शनिवार सुबह शुरू हुई। इसमें नेतृत्व परिवर्तन, देश की वर्तमान स्थिति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और कई अन्य नेता शामिल हैं।
 
 
गुट में शामिल नेताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए पार्टी को एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की सख्त जरूरत है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पहली बार मुखर होकर अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से चुने हुए पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग कर रहे हैं।
 
बैठक में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल आदि द्वारा उठाए जा रहे है मुद्दों पर चर्चा के साथ ही विभिन्न राज्यों में कांग्रेस में चल रहे अंतर्कलह, चीन की घुसपैठ, महंगाई, किसानों के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

इस बैठक में पांच राज्यों में कुछ महीने के बाद होने वाले विधानसभा चुनावों, मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ ही लखीमपुर खीरी की घटना, तथा आर्थिक स्थिति पर चर्चा हो सकती है और कुछ प्रस्ताव भी पारित किए जा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

अगला लेख