Coronavirus क्या भारत में भी चीन की तर्ज पर हो सकते हैं शहर बंद, त्रिशूर हाईअलर्ट पर

Webdunia
शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (10:06 IST)
नई दिल्ली। चीन में Coronavirus (कोरोना वायरस) जमकर तबाही मचा रहा है। यह खतरनाक वायरस चीन में अब तक 213 लोगों की जान ले चुका है और इससे करीब 9,692 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कई शहर बंद कर दिए गए हैं। भारत ने भी त्रिशूर में हाईअलर्ट घोषित कर दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत में भी चीन की तर्ज पर शहरों को बंद किया जा सकता है।
 
अलग वार्ड में रखा संक्रमित मरीज : केरल में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार देर रात उच्च स्तरीय बैठक की। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए मरीज को अलग वार्ड में रखा गया है।
 
पीड़ितों की पहचान के लिए जागरूकता अभियान : बैठक के बाद शैलजा ने पत्रकारों से कहा कि संक्रमण की आशंका वाले पीड़ितों की पहचान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। मंत्री ने कहा कि हमें लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। कोई भी फर्जी खबर फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम हर दिन उच्च स्तरीय बैठक करेंगे और नई जानकारी के साथ मेडिकल बुलेटिन जारी करेंगे।
 
चीन रवाना होगा एयर इंडिया का विमान : एयर इंडिया का 423 सीटों वाला बी747 विमान भारतीय नागरिकों को चीन से बाहर निकालने के लिए शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना होगा। विमानन कंपनी एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'बी747 विमान दिल्ली से अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर रवाना होने के लिए तैयार है। यह मुंबई से शुक्रवार सुबह ही दिल्ली आया है।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख