कश्मीर के शोपियां में छुट्टी पर आए CRPF जवान की आतंकियों ने की गोली मारकर हत्या

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 12 मार्च 2022 (21:51 IST)
जम्मू। कश्मीर में आतंकी हिंसा में जबरदस्त तेजी आई है। छुट्टी पर घर आए केरिपुब जवान पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में केरिपुब का जवान शहीद हो गया है। जवान की पहचान मुख्तार अहमद पुत्र जलाल-उद-दीन निवासी चिकी चोटीपोरा शोपियां के रूप में हुई है।

इस हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया हुआ है। इससे पहले आतंकियों ने आज दोपहर एक और सरपंच पर हमला बोला जबकि कल देर रात उन्होंने एक सरपंच को मार डाला था। जबकि तीन दिनों से लापता एक सैनिक का शव परसों मिला था।

शोपियां के छोटेपोरा गांव में छुट्टी पर आए केरिपुब जवान मुख्तार अहमद को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल मुख्तार ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया और शहीद हो गए। इससे पहले आतंकियों ने पुलवामा में सरंपच को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।

इस हमले में वे बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच आतंकी फरार हो गए। गांव वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूत्रों के मुताबिक, पुलवामा जिले के पंचायत अरिहल-बी के सरपंच गुलाम नबी पर आतंकियों ने दोपहर बाद हमला किया।

इससे पहले बडगाम जिले के अडूरा गांव में शुक्रवार की रात को आतंकियों ने सरपंच के घर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। आतंकियों ने पास से गोली मारी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। शब्बीर की पत्नी भी अडूरा के वार्ड तीन से पंच हैं।

आतंकी इस महीने अब तक तीन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि अडूरा गांव में पहुंचे आतंकियों ने सरपंच शब्बीर अहमद मीर को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसमें वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख