Petrol Diesel Prices: कच्चा तेल फिर हुआ महंगा, देश में गिरे पेट्रोल-डीजल के भाव, कई राज्यों में ग्राहकों को मिली राहत

Webdunia
शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (09:16 IST)
नई दिल्‍ली। कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में शनिवार को तेजी नजर आ रही है। आज डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.66 डॉलर या 2.13 फीसदी बढ़कर 73.39 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। उधर ब्रेंट क्रूड 1.89 डॉलर या 2.24 फीसदी बढ़कर 79.94 डॉलर पर आ गया है।
 
देश में तेल कंपनियों ने हर सुबह की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन किया है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदली हुई नजर आ रही हैं। गुजरात में पेट्रोल और डीजल 70 पैसे सस्ता होकर 96.42 रुपए और 92.17 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। राजस्थान में आज पेट्रोल 38 पैसे सस्ता होकर 108.17 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। डीजल यहां 34 पैसे गिरकर 93.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86,पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख