Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल के भावों में आई और भी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई परिवर्तन नहीं

Webdunia
गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (08:50 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल के भावों में पिछले दिनों से लगातार गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड गुरुवार सुबह भी 100 डॉलर के नीचे बना रहा। अंतरराष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अनुसार आने वाले समय में ईंधन की खपत घटेगी जिससे क्रूड और सस्‍ता होगा।
 
कच्‍चे तेल में जारी गिरावट के बीच गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है जबकि क्रूड के भाव एक समय 140 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे। वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव गुरुवार सुबह 99.39 डॉलर प्रति बैरल रहा। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 95.89 डॉलर प्रति बैरल है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84 , चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
इसी प्रकार लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96 तथा पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख