Festival Posters

CUET के परीक्षा परिणाम जारी, जानिए कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

Webdunia
शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (07:34 IST)
नई दिल्ली। एनटीए ने केंद्रीय विश्वविदयालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-स्नातक के परीक्षा परिणाम शुक्रवार तड़के जारी कर दिए। छात्र अपना रिजल्ट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
 
स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली बार आयोजित की गई सीयूईटी-यूजी जुलाई में शुरू हुई थी और 30 अगस्त को समाप्त हुई थी।
 
आरंभिक योजना के अनुसार सीयूईटी-यूजी के सभी चरण 20 अगस्त को समाप्त होने थे, लेकिन परीक्षा को आगे स्थगित कर दिया गया था। परीक्षा को उन छात्रों को समायोजित करने के लिए छह चरणों में विभाजित किया गया था जिनकी परीक्षा कई गड़बड़ियों के कारण पुनर्निर्धारित की गई थी।
 
सीयूईटी के लिए 14.9 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके साथ ही यह एनईईटी-यूजी के बाद देश की सबसे बड़ी दाखिला परीक्षा बन गई है। एनईईटी-यूजी के लिए औसतन 18 लाख पंजीकरण होते हैं। सीयूईटी-यूजी ने जेईई-मेन को पीछे छोड़ दिया है, जिसके लिए औसतन नौ लाख पंजीकरण होते हैं।
 
कैसे चेक करें रिजल्ट : परीक्षार्थी cuet.samarth.ac.in पर जाएं। CUET UG 2022 के परिणाम की लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें। परीक्षा परिणाम अब आपके सामने हैं। अब आप इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख