दिल्ली के डिप्टी सीएम के वाहन में तोड़फोड़, सिसोदिया ने लगाया भाजपा पर आरोप

Webdunia
मंगलवार, 29 जून 2021 (15:07 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को भाजपा नेताओं और उनके ‘गुंडों’ पर रोहतास नगर में स्कूल निर्माण का विरोध करने पर उनके सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। भाजपा की दिल्ली इकाई ने सिसोदिया के आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
 
सिसोदिया ने ट्वीट किया कि मंगलवार को रोहतास नगर में स्कूल बनने का विरोध करते हुए भाजपा के नेताओं व गुंडों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। मेरी सरकारी गाड़ी को तोड़ा, स्कूल का फाटक तोड़कर अंदर मौजूद महिला शिक्षकों, इंजीनियर्स और मज़दूरों के साथ बदतमीज़ी की। भाजपाइयों को स्कूल बनने, पढ़ने लिखने से इतनी चिढ़ क्यों है?
 
दिल्ली के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी घटना के संबंध में ट्वीट किया- भाजपा हमें रोकने के लिए चाहे कितने भी हाथ-पैर मार ले, लेकिन हम रुकने वाले नहीं। भाजपा ऐसे चाहे हज़ार हमले करवा ले, हमें डरा नहीं सकती। हमने दिल्ली के लोगों की सेवा करने की कसम खाई है और इससे हमें कोई रोक नहीं सकता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख