Dharma Sangrah

केजरीवाल की जमानत पर रोक, मोदी से बोले संजय सिंह, न्याय व्यवस्था का मजाक क्यों बना रहे हो?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 जून 2024 (11:37 IST)
Arvind Kejriwal news : दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आबकारी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत पर सुनवाई तक रोक लगा दी। इस पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि न्याय व्यवस्था का मजाक क्यों बना रहे हो मोदी जी। पूरा देश आपको देख रहा है। 
 
संजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार की गुंडागर्दी देखिए अभी ट्रायल कोर्ट का आदेश ही नहीं आया। आदेश की कॉपी भी नहीं मिली तो मोदी की ED हाईकोर्ट में किस आदेश को चुनौती देने पहुंच गई? क्या हो रहा है इस देश में? न्याय व्यवस्था का मजाक क्यों बना रहे हो मोदी जी? पूरा देश आपको देख रहा है।
 
 
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय से शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया।
 
ईडी का प्रतिनिधित्व करने वाले एएसजी एसवी राजू ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि ट्रायल कोर्ट का आदेश अभी तक अपलोड नहीं किया गया है और शर्तें अज्ञात हैं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी को केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करने का पूरा मौका नहीं दिया गया है। एएसजी एसवी राजू ने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि आदेश पर रोक लगाई जाए और मामले की जल्द से जल्द सुनवाई की जाए।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 : दलीय स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगी बरेली की सुनहरी कढ़ाई, IITF में योगी मॉडल की धमाकेदार एंट्री

झारखंड के स्थापना दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन

LIVE: Bihar Election Result 2025 बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम, शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत

अमेरिका ने की दिल्ली ब्लास्ट जांच की पेशकश, क्या बोले विदेश मंत्री मार्को रुबियो

अगला लेख