Rhythm Chanana: दिल्ली मेट्रो वाली लड़की रिदम चनाना की सनसनीखेज कहानी

Webdunia
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (13:57 IST)
दिल्ली मेट्रो में नाम मात्र के कपड़े पहनकर सुर्खियों में आई रिदम चनाना (Rhythm Chanana) की कहानी काफी सनसनीखेज है। वह एक पारंपरिक और रूढ़ीवादी परिवार से आती है और घर वालों को उसकी इस तरह हरकतें बिलकुल भी पसंद नहीं हैं। खुद रिदम ने मीडिया से बातचीत में इस बात को स्वीकार किया कि उसके घर वालों को यह बिलकुल भी पसंद नहीं है। यही कारण है कि उसकी अपने घर वालों से बनती भी नहीं है। उसका कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद उसे धमकियां भी मिल रही हैं।
 
खुले विचारों वाली रिदम पंजाब के फतेहगढ़ साहब की रहने वाली है और दिल्ली के एक कॉलेज से एक्टिंग का कोर्स कर रही है। वह लंबे समय से दिल्ली में अकेले ही रह रही है। उसकी ख्वाहिश है कि वह फिल्मी दुनिया में बड़ी एक्ट्रेस बनकर नाम कमाए। 
 
रिदम अपनी मर्जी की मालिक है। पहले वह पारंपरिक कपड़े ही पहनती थी, लेकिन अब वह ‍बेझिझक ऐसे कपड़े पहनती है, जिसमें वह काफी बोल्ड दिखाई दे। दिल्ली मेट्रो का सफर भी उसकी इसी मंशा की बानगी है। रिदम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ऐसे फोटो की भरमार है, जिसमें वह कम कपड़ों में दिखाई दे रही है।
 
वीडियो वायरल होने के बाद उसके इंस्टाग्राम फॉलोवर की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। हालांकि वह बॉलीवुड की बोल्ड ब्यूटी उर्फी जावेद से बिलकुल भी प्रभावित नहीं है। कह सकते हैं कि उसका अपना एक अलग अंदाज है। वह बड़ी मॉडल भी बनना चाहती है। कम कपड़ों को लेकर लोगों की आपत्ति पर रिदम कहती है कि आपत्ति तो वीडियो बनाने वाले व्यक्ति पर भी होनी चाहिए। 
 
हालांकि रिदम की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद तो लोगों को सबसे पहले उर्फी जावेद ही ध्यान में आई थी। उर्फी भी हमेशा अपने कपड़ों के कारण ही सुर्खियों में रहती है। अधिकतर लोगों का यही रिएक्शन था कि यह लड़की उर्फी जावेद से प्रभावित है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

अगला लेख