Hanuman Chalisa

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, जानिए क्या है नया समय?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 नवंबर 2025 (08:21 IST)
Delhi Government office time : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर 15 नवंबर से 15 फरवरी तक दिल्ली सरकार और एमसीडी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए सरकारी कार्यालयों की टाइमिंग बदल दी है। हालांकि, स्कूलों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
दिल्ली सरकार के कार्यालय अब सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्यालय सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे।
 
फिलहाल दिल्ली सरकार के दफ्तरों में सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक काम होता है जबकि एमसीडी कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुले रहते हैं। इस तरफ दिल्ली सरकार के कर्मचारी अब आधे घंटे लेट ऑफिस पहुंचेंगे तो MCD कार्यालय आधे घंटे पहले खुल जाएंगे।
 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, इस निर्णय का उद्देश्य न केवल यातायात दबाव को विभाजित करना है, बल्कि नागरिकों को बेहतर वायु गुणवत्ता प्रदान करना भी है। मुख्यमंत्री को उम्मीद है कि यह कदम प्रदूषण घटाने में मदद करेगा और दिल्ली के नागरिकों को राहत प्रदान करेगा।
 
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह व्यवस्था सर्दियों के पूरे मौसम में सख्ती से लागू की जाए और ट्रैफिक व प्रदूषण के स्तर की निरंतर निगरानी रखी जाए।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल का जय शाह पर तीखा सवाल, Amit Shah भी तिलमिला जाएंगे, ट्रोल भी हुए गांधी

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

ममता कुलकर्णी की तर्ज पर बोली प्रेमिका, भरो... मांग मेरी भरो, परेशान प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दी

Jio की 5G टेक्नोलॉजी दुनियाभर में बढ़ाएगी 'मेड इन इंडिया' की धमक

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में

सभी देखें

नवीनतम

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, जानिए क्या है नया समय?

चार धाम यात्रा को बढ़ते पर्यटकों से खतरा

LIVE: प्रदूषण की वजह से दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, बदला ऑफिस टाइम

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी से 800 उड़ानें प्रभावित, अब ऑपरेशन सामान्य

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

अगला लेख